CTET Exam : 8 December 2019 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 8 दिसंबर 2019 को पूरे देश में 110 शहरों में आयोजित की जाएंगी। जो भी B.Ed डिग्री धारी हैं वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन भी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट अथवा www.ctet.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। इस परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2019 रखी गई है । फीस भुगतान 23 सितंबर 2019 तक दोपहर 3:30 बजे तक की जा सकती है । सीबीएसई ने यह भी कहा है कि सीटेट के 13 वें संस्करण का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को पूरे देश में 110 शहरों में और भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सी बी एस ई द्वारा सीटेट की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जा रही है । एक जुलाई में आयोजित की जाती है और दूसरी दिसंबर में आयोजित की जाती है। सीटेट की परीक्षा में दो पेपर का आयोजन ...