ऑफिस में प्रोफेशनल्स को कई तरह के कार्य करने होते हैं । कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ मानसिक तौर पर भी तैयार रहना होता है। प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ऐप्स और सॉफ्टवेयर ऐसी हथियार होते हैं जो आपकी बहुत मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले कुछ सॉफ्टवेयर के बारे में..... Lucidchart : जिस तरह एक पिक्चर हजार शब्दों को बयां कर देता है । उसी तरह चार्ट, आइडियाज को प्रस्तुत करने का एक बेहतरीन साधन होता है । अगर ऑफिस में प्रेजेंटेशन या फिर चार्ट के जरिए किसी चीज को प्रस्तुत करना हो , तो इसकी मदद से बेहतरीन फ्लो चार्ट बना सकते हैं । इसके साथ अच्छी बात यह है कि आप आसानी से चार्ट के साथ टेक्स्ट, फोटो आदि को जोड़ सकते हैं। इसके अलावा यहां पर लाइब्रेरी में तमाम तरह के चार्ट टेंपलेट्स मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल भी आप चार्ट के साथ कर सकते हैं । यह आपके डाटा यानी आइडियाज को ऑटोमेटिकली चार्ट में बदल देता है। यह वेब के साथ साथ एंड्रॉयड और आईओएस को भी सपोर्ट करता है। Rescue Time : यह प्रोडक्टिविटी को ट्रैक करने का एक...