प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में देश भर से बच्चों , शिक्षकों और अभिभावकों की चिंताओं पर चर्चा की । कार्यक्रम में परिजनों को भी सलाह दी कि बच्चों पर अच्छे नंबर लाने का अनावश्यक दबाव ना बनाएं, क्योंकि इससे ही परिस्थिति बिगड़ती है । प्रधानमंत्री ऑनलाइन गेम से लेकर सोशल मीडिया और परीक्षा में नंबर पर टिप्स दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले भी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ इसी तरह की चर्चा कर चुके हैं । पहली बार नहीं है , जब परीक्षा से पहले बच्चों को तनाव से बचने की कोई पहल हुई हो । बीते कुछ वर्षों में ऐसी तमाम कवायदें विभिन्न स्तरों पर होती रही है। जब भी परीक्षा के तनाव के बारे में चर्चा होती है तो एक साथ कई विचार बड़ी तेजी से हमारे जेहन उठते हैं। एक विचित्र सा डर, भ्रम, परेशानी, अफरा-तफरी, दुविधा, उदासी ,चिड़चिड़ापन और न जाने कितनी मानसिक और भावनात्मक अवस्थाओं को अपने में समेटे हुए परीक्षा का तनाव विद्यार्थियों के जीवन के लिए किसी दु:स्वप्न से कम डरावने नहीं होते हैं। दुनिया भर के मनोविश्लेषक और शिक्षाविद परीक्षा के तन...