एलोवेरा नाम तो आपने सुना ही होगा ! बाबा राम देव का अक्सर टीवी पर एलोवेरा का ज्यूस वाला विज्ञापन आता रहता है | एलोवेरा , एक औषधीय पौधा है जिसे दवाईयों के साथ - साथ खाने तथा ज्यूस के रूप में भी उपयोग में लिया जाता है | इसको अंग्रेजी में Aloe कहते हैं | इसको कहीं कहीं ग्वारपाटा या घृतकुमारी भी कहा जाता है | वैसे तो एलोवेरा की कई सारी प्रजातियाँ हैं पर ये सामान्य रूप से दो प्रकार के होते हैं - एक कड़वा होता है और एक मीठा | कड़वा एलोवेरा , औषधी बनाने के काम आता है और मीठा एलोवेरा , खाने तथा ज्यूस के रूप में उपयोग में लाया जाता है | इसके औषधीय गुण के कारण कई सारी कम्पनियां इसका उपयोग चिकित्सा के साथ ही साथ सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए भी उपयोग कर रही हैं | एलोवेरा की खेती जैविक विधि से होती है | इसमें गोबर के खाद का उपयोग किया जाता है तथा किसी भी रसायन का प्रयोग नही किया जाता है | एलोवेरा की फसल सामान्य खेतों के अलावा खेतों के मेढ़ो पर भी लगाया जा सकता है | वैसे तो इसकी खेती तो क...