राष्ट्रीय परिदृश्य √ 1 नवंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उड़ीसा के झारसुगुड़ा हवाई अड्डे का नाम बदलकर उड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साई के नाम पर “ वीर सुरेंद्र साई हवाई अड्डा, झारसुगुड़ा ” करने की मंजूरी प्रदान की गई। ✓ 1 नवंबर 2018 को केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा चार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों - अजय रस्तोगी , हेमंत गुप्ता, सुभाष रेड्डी और एम . आर . शाह को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। ✓ 4 नवंबर 2018 को दिल्ली के वजीराबाद में यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया गया। यह ब्रिज एशिया का सबसे ऊंचे खंभे वाला पुल है, जिसकी ऊंचाई 154 मीटर है। ✓ 5 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवनिर्मित इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कर दिया गया। ✓ 12 नवंबर 2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी पर बना देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किय...