Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय त्योहार

ओणम का त्योहार क्यों मनाया जाता है

     हो सकता है कि आप “ओणम” शब्द पहली बार सुन रहे  हों । यह दक्षिण भारतीय राज्य केरल में मनाया जाने वाला एक प्राचीन और पारंपरिक त्योहार है। इस त्योहार को मनाने के लिए देशभर से यहां तक कि विदेशों से भी लोग आते हैं। दरअसल यह एक उत्सव होता है जो केरल के प्रिय राजा महाबली के स्वागत के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष सितंबर के महीने में ( यानी भाद्रपद के शुक्ल पक्ष के द्वितीया से आरंभ हो जाता है ) हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। जोकि 10 दिनों तक चलता है। ओणम उत्सव का खेती और किसानों से भी गहरा संबंध है। किसान भाई अपने फसलों की सुरक्षा और अच्छी उपज के लिए श्रावण देवता और पुष्पदेवी की आराधना करते हैं। फसल पकने की खुशी लोगों के मन में खुशी और उल्लास लाती है। इसलिए इसे फसल उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। इस दौरान पूरे घर की विशेष साफ-सफाई की जाती है , पूरे घर को फूलों से - मालाओं से सजाया जाता है। घर के आंगन में फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाई जाती है। इस उत्सव के दौरान प्रत्येक दिन इस रंगोली में एक और वृत्त फूलों की ...