यह सच है कि मुश्किलें ही हमें अवसर प्रदान करती है। हम में से कुछ ही ऐसे लोग होंगे जो इसका अर्थ समझते हैं क्योंकि अधिकांश लोग मुश्किल समय में अपने भाग्य को कोसते हैं या नुकसान होने पर रोना रोते हैं, जबकि ऐसे समय में हमें इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। छात्रों के लिए परीक्षा , एक सबसे कठिन चुनौती होती है । परंतु जीवन में सफल होने की दिशा में यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है । परीक्षाएं वास्तव में हमारे मुश्किल समय का परीक्षण होती हैं और यदि हम अपने जीवन की समस्याओं का रोना रोकर समय बर्बाद करने के बजाए एक व्यवस्थित योजना के साथ उनका सामना करें तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। तो आइए हम एक साधारण कहानी की मदद से इस बात को समझने की कोशिश करते हैं। एक बार की बात है, एक छोटी सी लड़की जो अपने जीवन से बहुत दुखी थी, अपने पिता से कहा “मैं अपने जीवन में अब और संघर्ष नहीं करना चाहती। ऐसा लगता है कि एक समस्या हल नहीं हुई और दूसरी शुरू हो गई।” उसके पिता जो एक शेफ थे, उसे रसोई में ले गए। उन्होंने पानी से भरे तीन बर्तन तेज आंच पर गर्म करने के लिए रख दिये। जब तीनों बर्तनों म...