✓ भारत में निर्मित पहली इंजन रहित ट्रेन , जिसका नाम ट्रेन-18 था , जिसे अब बदल कर ‘ वंदे भारत एक्सप्रेस ’ रखा गया है इसकी घोषणा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की। ✓ train-18 में कोई अलग से इंजन नहीं लगाया गया है और इसमें 16 डिब्बे लगे हैं। ✓ यह पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन है, जो दिल्ली और वाराणसी के बीच कानपुर और प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी। ✓ इस ट्रेन के रफतार 160 किलोमीटर पर घंटा है, जो सबसे पहले दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेगी। ✓ ट्रेन-18 को रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री द्वारा बनाया गया है। जिसको बनाने में 97 करोड रुपया खर्च हुआ है।