Skip to main content

संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में जानते हैं ये तथ्य ?

जब प्रथम विश्व युद्ध सन 1918 में समाप्त हुआ तो यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में कभी ऐसी विनाशकारी युद्ध न हो , इसलिए एक ऐसे संघ की स्थापना की जाए जो आपसी विवादों का निपटारा कर सके। परिणाम स्वरूप राष्ट्र संघ की स्थापना की गई। 

परंतु राष्ट्र संघ के अस्तित्व में रहने के बावजूद सन 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो ही गई। दरअसल 1 सितंबर 1939 को जब जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण किया तो ठीक इसके 2 दिन बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी और इसी के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत हो गई। यह युद्ध 6 वर्षों तक चला और सन 1945 में खत्म हुआ।

द्वितीय विश्वयुद्ध का होना राष्ट्र संघ की असफलता ही थी। फिर उसी भावना से कि भविष्य में ऐसी विनाशकारी युद्ध की स्थिति ना बने एक मजबूत संयुक्त राष्ट्र के स्थापना 24 अक्टूबर सन 1945 को की गई।

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अमरिका के न्युयार्क शहर में है।
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 हैं। दक्षिणी सूडान संयुक्त्त राष्ट्र संघ की सदस्यता लेने वाला 193वां राष्ट्र  है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख छ: अंग हैं । ये हैं ---

1) महासभा ( General Assembly ) 

2) सुरक्षा परिषद ( Security Council )

3) सचिवालय ( UN Secretariat )

4) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ( International Court of Justice ) 

5) प्रन्यास परिषद ( Trusteeship Council )

और

6) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ( Economic and Social Council )

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

जेट-प्रवाह ( Jet Streams ) क्या है

जेट-प्रवाह अथवा जेट धारायें  का अंग्रेजी रूपान्तरण जेट स्ट्रीम ( Jet Streams )   कहलाता हैं। मुख्य रूप से  क्षोभमण्डल ( Troposphere ) के ऊपरी परत यानि समतापमण्डल ( Stratosphere ) में बहुत ही तीब्र गति से चलने  वाली नलिकाकार, संकरी पवन- प्रवाह अथवा वायु  प्रणाली को जेट-प्रवाह कहते हैं। चूकि विमानों के उड़ान में यह मण्डल सहायक होता  है , इसलिए इसका नाम Jet Streams  दिया गया है |    ➽     ये जेट-प्रवाह चक्रवातों ( Cyclones )  ,  प्रतिचक्रवातों ( Anticyclones ) , तुफानों ( Storms ) , वायुमण्डलीय विक्षोभों ( Atmospheric disturbances )  और वर्षा उत्पन करने में सहायक होती हैं। यानि ये हवायें धरातलीय मौसम को प्रभावित करती हैं |    ➽     ये हवायें सामान्यतः  पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती हैं और यह  ऊपरी वायुमंडल में ये  7  से 12 किमी की ऊच्चाई पर होती हैं। ( नोट - अलग अलग किताबों में यह डाटा अलग अलग दिया गया है | )   ...

ये हैं G8 के सदस्य देश

G8  के सदस्य देशों को इस ट्रिक के माध्यम से याद कर सकते हे। " जीजा कई बार फ्रांस आए " जी ( जर्मनी) जा ( जापान ) क ( कनाडा ) ई ( इटली ) बा (ब्रिटेन ) र ( रूस ) फ्रांस और आऐ से आस्ट्रैलिया