Skip to main content

डेंगू के लक्षण , कारण और बचाव

           डेंगू दुनिया भर में पाया जाने वाला एक खतरनाक वायरल रोग है जो की संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है।
इस मच्छर के काटने पर विषाणु तेजी से  मरीज के शरीर में अपना असर दिखाते जिसके कारण तेज बुखार और सर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते  है। इसे हड्डी तोड़ बुखार  या ब्रेक बोन बुखार भी कहा जाता है। डेंगू होने पर मरीज के खून में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है जिसके कारण कई बार जान का जोखिम भी बन जाता है।
बहुत से लोग अनजाने में इसके लक्षण पहचाहने में काफी देरी कर देते है जिसकी वजह से यह बुखार काफी तेजी से मरीज को अपनी चपेट में ले लेता है।

           #  डेंगू बुखार के लक्षण  #

कमर, मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में तेज दर्द के साथ तेज बुखार आता है।
गले में दर्द , खरास , जी मिचलाना , उल्टी , दस्त होना और सबसे मुख्य लक्षण यह है कि त्वचा पर लाल रंग के दाने नीकल आते हैं।
स्थिति गम्भीर होने पर प्लेट-लेट्स की संख्या तेजी से कम होती है । नाक, कान, मुँह या अन्य अंगों से रक्त स्राव शुरू हो जाता है। रक्त चाप काफी कम हो जाता है। यदि समय पर उचित चिकित्सा ना मिले तो रोगी कोमा में चला जा सकता है।

            #  डेंगू होने के मुख्य कारण  #

गर्मी और बारिश के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है। डेंगू के मच्छर  हमेशा साफ पानी में पनपते है , जैसे : छत पर लगी पानी की टंकी, घड़ो और बाल्टियों में जमा पानी, कूलर का पानी, गमलो में जमा पानी आदि।
डेंगू के मच्छर अक्सर दिन में ही काटते हैं।

                     # डेंगू से बचाव  #

डेंगू जमा हुवे पानी में पनपता है इसलिए घर में या आस पास पानी जमा होने न दे। कूलर है तो उसमें मिट्टी के तेल का छिडकाव करे।
एन्टी मासक्युटो क्रीम, स्प्रे, लिक्विड, इलेक्ट्रॉनिक बैट जैसे आल आउट, मच्छरदानी आदि का प्रयोग करें।

डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स की शरीर में तेजी से कमी होने लगती है । इसलिऐ यह जरूरी है कि जैसे ही इसके लक्षणों का पता चले मरीज को पीपते के पत्ते पानी में या पीस कर देना चाहिऐ। यह शरीर में प्लेटलेट्स (platelets) बढाने का काम करते है लेकिन देने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
इसके साथ साथ मरीज को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ दीजिये जिससे कि उसके शरीर में पानी की कमी न हो।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु

दुनिया का हर देश अपना एक राष्ट्रीय प्रतीक निर्धारित किया रहता है। अरे ! देश को छोड़िए उसका हर राज्य अपना राजकीय प्रतीक निर्धारित किया होता है।  वह प्रतीक , जो  राष्ट्र और उसके राज्यों द्वारा अपनाया जाता है उसकी उस राज्य में विशेष विशेषता होती है। जैसे ; ऑस्ट्रेलिया , कंगारू को अपने देश के राष्ट्रीय पशु के रूप में अपनाया है। क्यों अपनाया है ? कुछ तो विशेषता होगी कंगारू में ?  जी हां ! कंगारू एक विशेष स्तनधारी जीव है जो अन्य स्तनधारियों से बिल्कुल अलग है और यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक पाया जाता है। इसी तरह हर प्रतीक का उस राज्य में विशेष महत्व होता है। इस article में हम “ विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु ” की एक सामान्य जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। ✓ भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। ✓ आस्ट्रैलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है। ✓ न्यूजीलैण्ड का राष्ट्रीय पशु किवी है। ✓ जापान का राष्ट्रीय पशु आइबिस है। ✓ यूके का राष्ट्रीय पशु राबिन रेडब्रेस्ट है। ✓ कनाडा का राष्ट्रीय पशु गंजा ईगल है। ✓ नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है। ✓ स्पेन का राष्ट्रीय पशु बैल है। ...