Skip to main content

सुबह की ये 6 आदत आपको भी सफल बना सकती है

      दोस्तों !  इन 6 आदतों को बतानें से पहले मैं आपको  सन 1999 ई• में ले जाना चाहता हूँ। दिसम्बर 1999 में 20 वर्ष के हेल एलराड ( Hal Elrod ) नाम के एक व्यक्ति का आफिस से घर जाते वक्त कार दुर्घटना हो गई । यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि उनकी कार एकदम नष्ट हो गई थी। 
हास्पिटल में इलाज के दौरान उनकी सांसे 6 मिनट के लिए रूक गई । और वो मर गऐ !
फिर 6 मिनट के बाद ही उनकी सांसें फिर से चलने लगी । लेकिन ! वो कोमा में चले गऐ । इस दुर्घटना में उनका Brain damage हो गया था , शरीर की 11 हड्डिया टूट गयी थी।
6 दिन कोमा में रहने के बाद 7 वें दिन जब वें कोमा से बाहर आये तो डाक्टरों ने उनसे कहा कि वो अब कभी भी चल - फिर नहीं पाऐंगे।
हेल एलराड उन डाक्टरों को गलत साबित करते हुवे आज एक अन्तर्राष्ट्रीय बेस्ट- सेलिंग  लेखक हैं और एक प्रखर motivatioal speaker  हैं।

दोस्तों ! मरने के बाद जिन्दा होकर फिर डाक्टरों को गलत साबित कर सफलता के इस मुकाम पर वो कैसे पहुँचे ?  
हेल एलराड इस बारे में बताते हैं कि कोमा से निकलने के बाद उन्होने 6 morning habbit बनाऐ। जिनको follow करके वो इस मुकाम पर पहुँचे।
दोस्तों ! हेल एलराड की the Miracle Morning पुस्तक 27 भाषाओं में प्रकाशित दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में से एक है।

उनकी बतायी हुई वही 6 morning habbit मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ जिन्हे follow करके आप भी अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।

1•          #  SILENCE  #

सुबह जल्दी उठकर हमें अपने Mind को Relax करना चाहिऐ । बहुत लोग सुबह उठते ही Cellphone  उठाकर Facebook /whatsapp आदि चलाने लगते हैं / समाचार पढ़ने लगते हैं ।सुबह उठते ही वो Tension लेने लगते हैं कि आज ये-ये करना हे वो-वो करना है आदि। 
हमें ये नहीं करना चाहिऐ सुबह उठकर हमें अपने Mind शान्त रखना है । इसके लिए हम कुछ मिनट के लिए मेडिटेसन कर सकते हैं या शान्त बैठकर हवा या पंक्षियों की आवाजें सुन सकते हैं । आप प्रार्थना कर सकते हैं।

2•          #   AFFIRMATION  #

Affirmation का मतलब होता है अपने आप से सकारात्मक बाते करना। यह एक बहुत ही अच्छा तरीका है जिसे ज्यादातर सफल लोग follow करते हैं। सुबह जब अपने आप को पूरी तरह शान्त कर लेते हैं उसके बाद अपने आपसे सकारात्मक बातें करनी होती है। 
जैसे : ~ मैं बहुत मजबूत हूँ , मेरा मनोबल बहुत मजबूत है।
~ मैं कुछ भी कर सकता हूँ ! मेरे लिए कोई भी कार्य असम्भव नहीं है।
~ मैं जल्द ही अपने लक्ष्य को पा लूँगा ।
आप चाहें तो कुछ दृढ़ निश्चय भी कर सकते हैं । जैसे : मैं आज अपना समय व्यर्थ नहीं करूँगा आदि।

3•       #   VISUALIZATION   #

Affirmation  में जैसे आप सकारात्मक बातें करते हैं वैसे ही VISUALIZATION में उसे अपने मस्तिष्क में एक कल्पनात्मक चित्र बनाते हैं। जैसे कि आपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो आप कल्पना करें कि आप अपने लक्ष्य को पा लिऐ हैं और लोग आपको बधाईयाँ दे रहे हैं ।इसे आप महसूस करें । ऐसा करने से आपका जो लक्ष्य हैं उसे प्राप्त करने के लिए यह आपमें जोश और जूनून को भर देता है।

4•         #  EXERCISE   #

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन होता है। यह सभी जानते हैं। फिर भी बहुत लोग इसे नहीं करते हैं या टाल देते हैं कि चलो आज मूड नहीं है कल करेंगे । बिनभर Active  and Fresh रहने के लिए आपको स्वस्थ रहना जरूरी होता है।  इसके लिए जिम में ना सही तो घर पर ही आप 10 मिनट का exercise कर सकते हैं , योगा कर सकते हैं , पूस-अप कर सकते हैं ।

5•       #   READING  # 

ये 5 वीं आदत है जिसके बारे में हेल एलराड बताते हैं कि रीडिंगका मतलब यह नहीं कि आप कोई भी चीज / न्यूज पेपर वगैरह उठाकर पूरा पढ़ जाऐं। आप कोई भी ऐसी पुस्तक पढ़ सकते हैं जो आपके ज्ञान को बढ़ाऐ , जो आपके व्यक्तित्व का विकास को प्रेरित करे।

6•      #    SCRIBING   #

Scribing  का मतलब होता है Writing । आप अपने पास एक डायरी और पेन जरूर रखें । आपके दिमाग में जो भी महत्वपूर्ण विचार आते हैं उन्हें आप इस डायरी में लिखते जाऐं। ये चीजें आपको भविष्य में Improve करने में मदद करेगी।

दोस्तों ! ये सुबह की  6 आदते दुनिया के ज्यादातर सफल लोग follow करते हैं अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो अभी से इन 6 आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें।


[ निवेदन : दोस्तो !  अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें ताकि दूसरों को भी इसका लाभ मिलें। ]

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...