Skip to main content

बज्रासन ( vajrasana ) की विधि व उससे लाभ

नमस्कार दोस्तों !!   वज्रासन का अर्थ होता है वज्र के  समान कठोर स्थिति वाला आसन | इस आसन को दिन में कभी भी किया जा सकता है | भोजन के बाद इस आसन को करने से पाचन शक्ति बढती है और भोजन जल्दी पचता है तह | यह आसन पाचनशक्ति , स्नायुशक्ति और वीर्यशक्ति देनेवाला होता है | इस आसन को आप पंद्रह से आधा घंटा तक कर  सकते है |  तो आइये जानते हैं इस आसन को कैसे किया जाता है | 

                               #  वज्रासन  करने की विधि  #

१.  सबसे पहले सामान्य श्वांस लेते हुवे एक स्वच्छ आसन पर अपने दोनों पैरों को फैलाकर बैठ जाएं | 
२.  अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर दोनों एड़ियों पर  इसप्रकार से बैठ जायें कि  दोनों पैरों के अंगूठे आपस में लगे रहें | 
३.  कमर और पीठ एकदम सीधी रखें | 
४.  दोनों  हांथो की कुहनियों  बिना मोड़ें घुटनों पर रखें | 
५.  पांच मिनट से आधा घंटा तक इस आसन को करने के बाद  आराम से सामान्य स्थिति में आयें | 



# वज्रासन करने से होने वाले फायदे  #


१.  इस आसन को करने से पेट की तमाम रोगों से बचा जा सकता है | जैसे कब्ज , एसिडिटी  आदि | 
२.  घुटने , जाँघ , कमर  औरपैरों  की शक्ति बढ़ती है | 
३.  पाण्डुरोग में भी यह आसन लाभकारी होता है | 
४.  मासिक धर्म से  सम्बंधित अनियमितता  दूर होती है | 
५.  ध्यान के लिए भी यह आसन बेहद उपयोगी माना जाता है |  इस आसन के अभ्यास से शारीरिक स्फूर्ति और मन की प्रसन्नता  आभास है | 


                         ( निवेदन ;  प्रिय मित्रों !! यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं |  अगर अच्छी लगी तो इसे आप शेयर जरूर करें ताकि दूसरों कोभी   इसका लाभ मिले | )

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु

दुनिया का हर देश अपना एक राष्ट्रीय प्रतीक निर्धारित किया रहता है। अरे ! देश को छोड़िए उसका हर राज्य अपना राजकीय प्रतीक निर्धारित किया होता है।  वह प्रतीक , जो  राष्ट्र और उसके राज्यों द्वारा अपनाया जाता है उसकी उस राज्य में विशेष विशेषता होती है। जैसे ; ऑस्ट्रेलिया , कंगारू को अपने देश के राष्ट्रीय पशु के रूप में अपनाया है। क्यों अपनाया है ? कुछ तो विशेषता होगी कंगारू में ?  जी हां ! कंगारू एक विशेष स्तनधारी जीव है जो अन्य स्तनधारियों से बिल्कुल अलग है और यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक पाया जाता है। इसी तरह हर प्रतीक का उस राज्य में विशेष महत्व होता है। इस article में हम “ विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु ” की एक सामान्य जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। ✓ भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। ✓ आस्ट्रैलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है। ✓ न्यूजीलैण्ड का राष्ट्रीय पशु किवी है। ✓ जापान का राष्ट्रीय पशु आइबिस है। ✓ यूके का राष्ट्रीय पशु राबिन रेडब्रेस्ट है। ✓ कनाडा का राष्ट्रीय पशु गंजा ईगल है। ✓ नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है। ✓ स्पेन का राष्ट्रीय पशु बैल है। ...