Skip to main content

समय का सदुपयोग

" लड़कपन खेल में गुजरा , जवानी नींद भर सोयी , बुढ़ापा देखकर रोया वही किस्सा पुराना है " ये सिर्फ एक गीत की पंक्ति नहीं है ! यह कटाक्ष है ! उन लोंगो पर जो समय के महत्व को नहीं समझते।
जो भी समय के महत्व को समझकर उसका सदुपयोग करता है उसका जीवन सुखमय होता है । पूरे विश्व में जितने भी महापुरुष हुवे उनके जीवन - यात्रा को एक बार पढ़िये तो पता चलता है कि वे सब अपने पूरे जीवन में  समय की साधना किये हैं , समय का सदुपयोग किये हैं।
समय धन से भी कीमती हम सब के लिए अमूल्य है। धन तो वापस पाया जा सकता है परन्तु समय एक बार ब्यतित हो गया तो दोबारा उसे प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

  
समय अपनी गति से बढ़ता चला जाता है | वह किसी के लिए नहीं रुकता और न ही उसे रोकने की शक्ति किसी में है | वास्तव  में समयानुसार आवश्यक तथा उचित कार्यों को संपन्न करना करना ही समय का सदुपयोग है |
        जीवन में समय के सदुपयोग महत्व को समझने के अलावा  जरुरी है कि हम अपने कार्य की प्राथमिकताओं  आधार पर अपने समय को विवेक  विभाजित कर लें ताकि कार्य की  महत्ता  के अनुसार हम अपने  सभी कार्यों को उचित समय दे सकें |  महात्मा गाँधी जी भी  समय की कीमत बखूबी समझते थे |  ऐसा कहा जाता कि  वो  मिनट मिनट का हिसाब रखते थे |  और अपने काम के साथ साथ कुछ समय आराम के लिए भी निकाल   थे | हाँ यहाँ पर ध्यान देने  बात  यह है अपने  शरीर को , मष्तिष्क को  आराम देना भी आवश्यक है | उचित आराम को समय का दुरपयोग नहीं कहा जाना चाहिए |
            विद्यार्थी जीवन में मनुष्य  भावी जीवन की तयारी करता है |  मानसिक और शारीरिक रूप से अपने   आपको सक्षम और सुदृढ़ बनता है |  जो विद्यार्थी इस समय का सदुपयोग  न करके अन्य अनर्गल कार्यों में व्यर्थ करता है वह आगे के जीवन में असफल हो जाता है  उसका जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भर जाता है |   व्यक्ति  इस समय का सदुपयोग करता है उसका भावी जीवन सुखमय , सफल और आसान  जाता है  |  वह उन्नति के मार्ग पर निरंतर बढ़ता चला जाता है  यूँ कहें की सफलता उसके साथ साथ चलने  लगती है |

             दोस्तों !! एक कहावत है कि  जो  समय को बर्बाद किया है समय ने उसे बर्बाद किया है |


( निवेदन ; मेरे प्यारे भाइयों और बहनों यह जानकारी आपको कैसी लगी ? यह कमेंट करके जरूर बतायें |  अगर अच्छी लगी तो इसे आप शेयर करें ताकि दूसरों को भी लाभ मिले | )

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...