Skip to main content

कबीर दास की जीवन यात्रा

कबीर दास भक्तिकाल के उत्तम कवि और सन्त थे। वे हिन्दी साहित्य के निर्गुण धारा के ज्ञानाश्रयी काव्य के प्रवर्तक माने जाते हैं।

इनका जन्म सन 1398 ई० में काशी में हुआ था।  इनके जन्म के विषय में यह कहा जाता है कि इनका जन्म स्वामी रामानन्द के आशीर्वाद से एक विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से हुआ था जो लोक-लाज के डर से इन्हें एक तालाब के पास फेंक आई। संयोगवश एक जुलाहा दम्पति को ये मिले और उन्होंने ही इनका पालन-पोषण  आदि किया।
कबीर दास जी की शिक्षा का उचित ढ़ंग से  न हो सकी। ये  कपड़े बुनने के काम में लग गये और जीविकोपार्जन के लिए कबीर जुलाहे का काम करने लगे। इसके साथ ही साथ साधु संगति और ईश्वर भजन चिंतन में भी लगे रहते थे। इनका विवाह 'लोयी' नाम के  स्त्री से हुआ था। 

कबीर के गुरु के सम्बन्ध में यह कहा जाता  है कि कबीर को अच्छे गुरु की तलाश थी। वह वैष्णव संत आचार्य रामानंद को अपना अपना गुरु बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने कबीर को शिष्य बनाने से मना कर दिया लेकिन कबीर ने अपने मन में ठान लिया कि स्वामी रामानंद को ही हर कीमत पर अपना गुरु बनाऊंगा । इसके लिए कबीर के मन में एक विचार आया कि स्वामी रामानंद जी सुबह चार बजे गंगा स्नान करने जाते हैं उसके पहले ही उनके जाने के मार्ग में सीढ़ियों लेट जाऊँगा और उन्होंने ऐसा ही किया। एक दिन एक पहर रात को कबीर पंचगंगा घाट की सीढ़ियों पर गिर पड़े।

रामानन्द जी गंगास्नान करने के लिये जब सीढ़ियाँ उतर रहे थे कि तभी उनका पैर कबीर के शरीर पर पड़ गया। उनके मुख से तत्काल 'राम-राम' शब्द निकल पड़ा। उसी राम को कबीर ने दीक्षा-मन्त्र मान लिया और रामानन्द जी को अपना गुरु स्वीकार कर लिया।

कबीरदास ने अपना सारा जीवन ज्ञान देशाटन और साधु संगति से प्राप्त किया। ये पढ़े-लिखे नहीं थे परन्तु दूर-दूर के प्रदेशों की यात्रा कर साधु-संतों की संगति में बैठकर सम्पूर्ण धर्मों तथा समाज का गहरा अध्ययन किया और अपने अनुभव को कविता के रूप में लिखा और लोंगोंं को सुनाया।

वे हिन्दू धर्म और इस्लाम के आलोचक थे। हिन्दू धर्म की यज्ञोपवित प्रथा को इस्लाम धर्म की खतना की प्रथा को बेमतलब का मानते थे।
कबीरदास निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे। उनका मानना था कि ईश्वर समस्त संसार में व्याप्त है। उन्होंने ब्रह्म के लिए राम, हरि आदि शब्दों का प्रयोग किया परन्तु वे सब ब्रह्म के ही पर्यायवाची हैं। उनका मार्ग ज्ञान का मार्ग था।  कबीर उत्तम विचारक भी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त समस्त रूढ़ियों और आडम्बरों का विरोध किया। 

कबीरदास की मृत्यु अधिकांश विद्वान मगहर में सन 1495 ई० में हुआ यह मानते हैं।
कबीर दास के शिष्यों ने उनकी रचनाओं का संग्रह " बीजक " नाम के ग्रंथ मे किया जिसके तीन मुख्य भाग हैं : साखी , सबद  और  रमैनी।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...