Skip to main content

भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ( Famous tourist place of India )

 भारत के लगभग सभी राज्यों में ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो केवल भारत भर में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है |  पूर्व शासकों ने  इस देश में ऐसे ऐसे स्मारक बनवाये जिसको देखकर मुख से निकल ही जाता है कि वाह ! क्या कलाकारी है ! हम कुछ ऐसे ही भारतीय स्मारकों की जानकारी आपके सामने रख रहे हैं जो भारत के विश्व प्रसिद्द पर्यटक स्थल हैं |

स्वर्ण मंदिर ( Golden Temple ) :

भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में यह स्वर्ण मंदिर स्थित है | यह सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है | इस मंदिर का गुम्बद सोने से बना हुवा है |  कहा जाता है कि  इस मंदिर को कई बार कटरपंथी शासकों द्वारा  तुड़वाया  गया और   इसका पुनर्निर्माण भी बार बार होता रहा | स्वर्ण  मंदिर का निर्माण सिख गुरु अर्जन सिंह जी की देख - रेख में  हुवा था  और  मुग़ल शासक अकबर  के शासन काल में हुवा था | ऐसा सम्भव इसलिए हुवा क्योंकि ऐसा कहा जाता है की  अकबर सभी धर्मों का सम्मान करता था |

 जामा मस्जिद :

जामा मस्जिद ,  भारत की सबसे बड़ी मस्जिद के रूप में जानी जाती है | इसे मस्जिद -ए - जहाँ के नाम से भी जाना जाता है |  जामा मस्जिद का निर्माण मुग़ल शासक शाहजहाँ ने 17 वीं शताब्दी में  दिल्ली में कराया था | यह लाल किला के ठीक सामने स्थित है | इस मस्जिद में एक विशाल आयताकार अहाता है जो 75 मीटर लम्बा और 66 मीटर चौड़ा है | इस  मस्जिद में एक साथ 25000 लोगों के बैठने की क्षमता है |

 लाल किला :

लाल किला का निर्माण पांचवे  मुग़ल शासक शाहजहां ने 17 वीं सदी में पुरानी  दिल्ली में कराया था | इसे बनाने में लगभग नौ वर्ष का समय लगा |  इसे रेड फोर्ट के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि इसकी दीवारों का रंग लाल है |  यह यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित हैं | इसके चरों ओर 30 मीटर ऊँची पत्थर की दीवार है |  इसके निर्माण में लाल पत्थर और संगमरमर का प्रयोग हुवा हैं |
इस किले की दीवारें मुख्य दो द्वारों पर खुलती हैं ---  दिल्ली दरवाजा  और लाहौर दरवाजा |  लाहौर दरवाजा इस किला का मुख्य प्रवेश द्वार है |
लाल किला को यूनेस्को द्वारा  वर्ष 2007 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में चयनित किया गया |  हर 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री देश को इसी लाल किले से  सम्बोधित करते हैं |

   कुतुब मीनार :

  कुतुब मीनार दक्षिण दिल्ली में स्थित  विश्व की सबसे ऊँची मीनार है | क़ुतुब मीनार का निर्माण दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक कुतुबद्दीन ऐबक ने शुरू करवाया पर वे इसे पूरा नहीं करवा पाए | फिरोजशाह तुगलक ने इस मीनार की पांचवी और आखिरी मंजिल बनवाई |
 इसकी ऊँचाई 72.5 मीटर और व्यास 14.3  मीटर है | शिखर पर इसका व्यास 2.75 मीटर है |
कुतुब मीनार को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया है | 


ताज महल : 

 ताज महल एक विश्व धरोहर मकबरा है  जिसका  निर्माण शाहजहां ने अपनी रानी मुमताज की याद में सन 1631 आगरा में कराया था | इसीलिए ताज महल को प्रेम के प्रतिक के रूप में जाना जाता है | ताज महल , विश्व के सात आश्चर्य में शामिल है |















Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...