Skip to main content

नोबल विजेता काजुओ इशिगुरो ( Kazuo Ishiguro ) की ये बातें जरूर पढ़नी चाहिऐ

 वर्ष 2017 की  साहित्य क्षेत्र में नोबल पुरस्कार पाने वाले जपानीज मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो का एक सफल लेखक बनने की कहानी बड़ा ही रोचक है। 
काजुओ इशिगुरो अपने  उपन्यास  "  द रिमेन्स आफ द  डे  "  से काफी प्रसिद्धि प्राप्त की और  इसके लिए इन्होनें मैन बुकर प्राइज भी पायी।  इशिगुरो  , उपन्यास के साथ - साथ छोटी - छोटी कहानियाँ भी लिखते हैं , गीतकार और स्तंभकार भी हैं ।


       काजुओ इशिगुरो कहते हैं  कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिऐ कठोर अनुशासन और अपनी प्राथमिकता का निर्धारण करना बेहद जरूरी होता है। 


काजुओ का  जन्म जापान के नागाशाकी में 8 नवम्बर 1954 को हुआ था। 5 वर्ष की आयु में अपने  माता-पिता के साथ जापान छोड़कर इंग्लैण्ड आ गये और यहीं की नागरिकता ले ली। 

 दोस्तों !!    इशिगुरो नोबल पुस्कार के लिए नामिनेट होने के बाद अपने लेखन संघर्ष से संबंधित कुछ बाते साझा की जिसे हम यहाँ रख रहे हैं।

वो कहते हैं ………

   "  पहले मैं संगीतकार बनना चाहता था , लेकिन उसमें सफल न हो सका। फिर मैंने लेखन को अपना कैरियर बनाया।  
मैंने आधे घण्टे का एक रेडियो नाटक लिखकर बीबीसी को भेजा था , लेकिन बीबीसी ने उसे खारिज कर दिया ।  पर इसके बाद मुझे प्रोत्साहित करने वाली कुछ प्रतिक्रियाऐं भी मिली।

अपने दूसरे उपन्यास की व्यापक सफळता के चलते मेंरे लेखन की निरन्तरता भंग हो गई थी। लेखन से इतर मेरी व्यस्तताऐं बहुत बढ़ गई थी और असली काम जो मुझे करना था वो ठप हो गया था । मुझे याद है कि एक साल पहले मैंने अपने अगले उपन्यास का केवल एक अध्याय लिखा था लेकिन उसके बाद काम आगे नहीं बढ़ सका ।

इसलिए हमने एक योजना बनाई कि चार हप्ते तक कठोर अनुशासन में रहकर में अन्यत्र जगह जाकर लिखूँगा। इसे हमने रहस्यमय  ढंग से ' क्रैस ' नाम दिया।  इस दौरान में नौ बजे सुबह से साढे दस बजे रात तक लिखता रहता था। बीच में लंच या डीनर  के लिऐ ही उठता था। मुझे उम्मीद थी कि मेरी इस गहरी प्रतिबद्धता से न मैं केवल ज्यादा काम कर सकूँगा बल्कि ऐसी मानसिक स्थिति  तक पहूचुँगा जिसमें मेरी काल्पनिक दुनिया वास्तविकता से भी अधिक वास्तविक होगी।

जब हम दक्षिणी लंदन के एक नये घर में आये तब मुझे अलग से पढने का कमरा मिला । इससे पहले मैंने अपने दोनों उपन्यास डाइनिंग टेबल पर ही लिखा था। जहाँ पर में आराम से अपने कागजों को फैला सकता था। और इस तरह से मैं द रिमेंस आफ द डे  लिखना शुरू किया । लिखते वक्त मैंने न तो शिल्प और शैली की परवाह की और न ही कथानक की। मेंरी प्राथमिकता केवल यह थी कि आइडिया  का विकास हो और वह आगे बढ़े।

चार हप्तों तक मैंने यह लय बनाये रखी और अन्तत: यह उपन्यास पूरा कर लिया । हालांकि इसे व्यवस्थित रूप देने के लिए और समय की जरूरत थी । जिसको मैंने व्यवस्थित किया।  " 


Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...