Skip to main content

ये विचार आपके जीवन को बदल सकता है ( These Thoughts may change your life )

किसी ने कहा है कि केवल पांच अच्छे विचारों को यदि अपने जीवन में आत्मसात कर लिया जाऐ तो वह एक पूरे ग्रंथालय को कंठाग्र करने से बेहतर है।
यदि हम थोड़ा - सा  एकाग्र हों और सोचें तो यह बात बिलकुल सही लगती है | हमारे विचार ही तो हमारे ऐसे शस्त्र हैं जो इस जीवन को सफल भी बना सकते हैं और असफल भी बना सकते हैं |

जब भी हमारे सामने अचानक कोई  विपरित परिस्थिति आ जाती है तो हमारे हृदय की धड़कने तेज हो जाती है  , ऐसा लगता है कि हमारा मस्तिष्क हमारा साथ नहीं दे रहा है ! ऐसी ही परिस्थिति में कभी - कभी हम ऐसा कर जाते हैं जो बाद में एहसास होता है कि ऐसा नहीं करना चाहिऐ था।
यदि कुछ अच्छे विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर लिऐ जायें तो निश्चित रूप से हम जीवन के किसी भी विपरित परिस्थिति का सामना हम सफलतापूर्वक कर सकते हैं।

दोस्तों ! आज मैं ऐसे ही विचारों को इस लेख में साझा कर रहा हूँ जो हमें उर्जा देते हैं  और  प्रेरित करते हैं ।


1•   केवल मैं ही अपना जीवन स्वयं बदल सकता हूँ । कोई भी दूसरा इसे नहीं बदल सकता ।।

[ Only I Can Change My Life . No One Can Do It For Me. ]


2•   भाग्यवादी ऐसे पंगु की तरह होते हैं जो अपने पैरों पर नहीं दूसरों के कंधों पर चलते हैं। जबतक दूसरा बुद्धिमान व्यक्ति उसे उठाये रहता है , उसका जीवन किसी प्रकार चलता रहता है , आधार हटते ही वह गिरकर नष्ट हो जाता है।

[ Fatalist Are Like A Parasite Who Walk On The Shoulder Of Other , Not On Their Own Feet. Unless The Wise Man Raised Him , His Life Moves In Some Way , Whenever The Base Is Removed , They Are Destroyed And Destroyed. ]


3•   आप अपना लक्ष्य स्थिर कीजिए। किसी आदर्श के प्रति अपना जीवन लगाना चाहते हैं यह निश्चित कीजिए। तत्पश्चात उसकी पूर्ति में मन , कर्म और वचन से लग जाइए।

[   Set Your Goal . Want To Move Your Life Towards An Ideal ? Make Sure .  Then , Start Doing With His Mind , Act  And Words In His Fulfillment. ]


4•   बाहर से ज्यादा हमे भीतरी अशांति परेशान करती है | मन अगर शांत हो तो व्यक्ति दुनिया के सबसे भीड़ भरे चौराहे पर भी अध्ययन कर सकते हैं  |

[  We Disturb From Inner Turmoil Than Outside .  If Mind Is Calm , Then The Person Is Also Studying At  The   Most Crowded Crossroads Of The World . ]

5.  हम स्वस्थ रहना चाहते हैं , अच्छा दिखना चाहते हैं | पर क्या हम स्वस्थ रहने ! या ! अच्छा दिखने के लिए कुछ करते हैं , यह बात अपने आप से पूछना जरूरी है |

[  We Want To Be Healthy , Want To Look Good . But What We Do Something For Health ! Or ! Good Look . It Important To Ask Yourself . ]

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...