Skip to main content

Input And Output devices

जब कोई हमसे कुछ पूछता है तो सबसे पहले हम उसे सुनते हैं , फिर समझते हैं , और तब उसका उत्तर देते हैं |
ठीक इसी प्रकार Computer भी कार्य करता है | Input Device  के माध्यम से जो डाटा हम Computer  को देते हैं  वह  Processing Device के मध्यम से उसे समझता है और तब फिर Output Device के माध्यम से उसे हमारे सामने रखता है |

INPUT ➨ PROCESS ➨ OUTPUT





यहाँ पर हम  Input device , Processing devices और Output devices के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है |

INPUT DEVICE : 

ऐसा device  जिसका प्रयोग डेटा अथवा निर्देशों को कम्प्यूटर में भेजने के लिए किया जाता है |  हम कह सकते है Input device  एक ऐसे नली अथवा पाइप के समान है जिसके द्वारा निर्देश या आंकड़े कम्प्यूटर में प्रवेश करते हैं |  Input device  अंको ,  अक्षरों  या किसी विशिष्ट चिन्हों को  Binary digit ( बायनरी डिजिट ) यानि   0  और 1  में बदलकर  कम्प्यूटर के समझने योग्य बनती है |
सामान्य तौर पर Input device के रूप में  Keyboard  और  Mouse  का प्रयोग किया जाता है |
कुछ Input device  निम्नलिखित है  -

➮  Keyboard
➮  Mouse
➮  Scanner
➮  Mike
➮  Light pen
➮  Track ball
➮  Bar-code recognition
➮  Joystick
➮  Webcamra

PROCESSING DEVICE : 

CPU यानि  Central Processing Unit  को कम्प्यूटर का  Processing Device   कहते हैं |
इसे  कम्प्यूटर का  Brain ( दिमाग )  भी कहते हैं |  Processing device ,   Input  आंकड़ों अथवा निर्देशों को  समझकर  उससे सम्बन्धित परिणामों को  Output device   को भेजता है  और इसके साथ - साथ  यह आंकड़ों  अथवा निर्देशों को  Store ,  Arrange   और  Short   करने का कार्य भी करता है |

OUTPUT DEVICE : 

वे सभी ऐसे device  जो हमको यह बताते हैं कि कम्प्यूटर ने क्या सम्पादित किया है  Output device  कहलाते हैं | सम्पादित  का अर्थ यह है कि  जो  निर्देश कम्प्यूटर को  Input device  के माध्यम से भेजे गए हैं उनसे सम्बन्धित परिणामों को जिसके माध्यम से हमारे सामने प्रकट करता है |
 सामान्य तौर पर   Screen   और  Printer  इसके उदाहरण हैं |
कम्प्यूटर में आंकड़ों या निर्देशों को भेजने अथवा प्राप्त करने दोनों  के लिए  Output device  (  Monitor Screen )  का प्रयोग किया जाता है |
कुछ  Output device  निम्नलिखित हैं -

➮  Monitor Screen :  दो  प्रकार के होते हैं -

CRT monitor :  Cathode Ray Tube monitor

LCD monitor :  Liquid Crystal Display monitor

➮  Printer
➮  Speakers


➢➢➢  इसे भी पढ़ें
   Computer Shortcut Key

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

जेट-प्रवाह ( Jet Streams ) क्या है

जेट-प्रवाह अथवा जेट धारायें  का अंग्रेजी रूपान्तरण जेट स्ट्रीम ( Jet Streams )   कहलाता हैं। मुख्य रूप से  क्षोभमण्डल ( Troposphere ) के ऊपरी परत यानि समतापमण्डल ( Stratosphere ) में बहुत ही तीब्र गति से चलने  वाली नलिकाकार, संकरी पवन- प्रवाह अथवा वायु  प्रणाली को जेट-प्रवाह कहते हैं। चूकि विमानों के उड़ान में यह मण्डल सहायक होता  है , इसलिए इसका नाम Jet Streams  दिया गया है |    ➽     ये जेट-प्रवाह चक्रवातों ( Cyclones )  ,  प्रतिचक्रवातों ( Anticyclones ) , तुफानों ( Storms ) , वायुमण्डलीय विक्षोभों ( Atmospheric disturbances )  और वर्षा उत्पन करने में सहायक होती हैं। यानि ये हवायें धरातलीय मौसम को प्रभावित करती हैं |    ➽     ये हवायें सामान्यतः  पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती हैं और यह  ऊपरी वायुमंडल में ये  7  से 12 किमी की ऊच्चाई पर होती हैं। ( नोट - अलग अलग किताबों में यह डाटा अलग अलग दिया गया है | )   ...

ये हैं G8 के सदस्य देश

G8  के सदस्य देशों को इस ट्रिक के माध्यम से याद कर सकते हे। " जीजा कई बार फ्रांस आए " जी ( जर्मनी) जा ( जापान ) क ( कनाडा ) ई ( इटली ) बा (ब्रिटेन ) र ( रूस ) फ्रांस और आऐ से आस्ट्रैलिया