Skip to main content

वायु प्रदूषण । Air Pollution ।

हमारा वातावरण कई गैसों के समूह से बना है जैसे ; ऑक्सीजन , कार्बन डाइऑक्साइड , नाइट्रोजन , आर्गन ,नियान आदि। इनका एक निश्चित अनुपात का मिश्रण वातावरण की वायु में पाया जाता है। जैसे ही इस मिश्रण का यह अनुपात बिगड़ता है , असंतुलन की स्थिति पैदा होती जाती है जिसके कारण वायु प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
वायु प्रदूषण की समस्या दो कारकों से उत्पन्न होती है। पहला प्राकृतिक और दूसरा मानव कृत।

प्राकृतिक कारकों में ज्वालामुखी से निकलने वाली हानिकारक गैसें और धुएं आते हैं , इसके साथ ही आंधी-तूफान  तथा कार्बनिक पदार्थों के हानिकारक तत्व भी वायु प्रदूषण की स्थिति पैदा करते हैं।

मानव कृत कारकों के अंतर्गत जनसंख्या विस्फोट , नगरीकरण , औद्योगीकरण आदि आते हैं।
मानव कृत गतिविधियों ने वातावरण में कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड , हाइड्रोकार्बन , नाइट्रोजन के ऑक्साइड आदि का उत्सर्जन अतिरिक्त मात्रा में किया है। इसके अलावा लेड , एस्बेस्टस आदि का उत्सर्जन बी वातावरण की प्राकृतिक अवस्था को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करता है तरह-तरह कीटनाशक का प्रयोग, कृषि की बदलती हुई गतिविधियां आदि से भी हमारा वायुमंडल प्रदूषित हो रहा है।


वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव


वायु प्रदूषण के कारण तरह-तरह की श्वसन से संबंधित बीमारियां होती हैं। जैसे अस्थमा , फेफड़ों में सूजन , फेफड़ों के कैंसर , निमोनिया आदि ।
इसके अलावा वायु प्रदूषण के कारण ओजोन परत में छिद्र की समस्या उत्पन्न हुई है । जिसके  कारण सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों ने पृथ्वी पर आकर त्वचा और आंख से संबंधित विभिन्न बीमारियों को जन्म दिया है। ग्लोबल वार्मिंग अम्ल वर्षा प्रत्यक्ष रूप से वायु प्रदूषण की समस्या से जुड़े हैं।


वायु प्रदूषण रोकने के उपाय


वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने हेतु ना केवल सरकारी बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी एक नागरिक को सोंचने की जरूरत है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्योटो प्रोटोकोल, कोक सम्मेलन,  पृथ्वी सम्मेलन , एजेंडा २१ आदि द्वारा निर्धारित मानकों पर प्रत्येक देश को खरा उतरने का  प्रयास करना होगा।
राष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत सीएफसी मुक्त इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का इस्तेमाल , जीवाश्म ईंधन का कम इस्तेमाल, कीटनाशकों का आदि का  कम  प्रयोग वायु प्रदूषण को कम कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु

दुनिया का हर देश अपना एक राष्ट्रीय प्रतीक निर्धारित किया रहता है। अरे ! देश को छोड़िए उसका हर राज्य अपना राजकीय प्रतीक निर्धारित किया होता है।  वह प्रतीक , जो  राष्ट्र और उसके राज्यों द्वारा अपनाया जाता है उसकी उस राज्य में विशेष विशेषता होती है। जैसे ; ऑस्ट्रेलिया , कंगारू को अपने देश के राष्ट्रीय पशु के रूप में अपनाया है। क्यों अपनाया है ? कुछ तो विशेषता होगी कंगारू में ?  जी हां ! कंगारू एक विशेष स्तनधारी जीव है जो अन्य स्तनधारियों से बिल्कुल अलग है और यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक पाया जाता है। इसी तरह हर प्रतीक का उस राज्य में विशेष महत्व होता है। इस article में हम “ विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु ” की एक सामान्य जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। ✓ भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। ✓ आस्ट्रैलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है। ✓ न्यूजीलैण्ड का राष्ट्रीय पशु किवी है। ✓ जापान का राष्ट्रीय पशु आइबिस है। ✓ यूके का राष्ट्रीय पशु राबिन रेडब्रेस्ट है। ✓ कनाडा का राष्ट्रीय पशु गंजा ईगल है। ✓ नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है। ✓ स्पेन का राष्ट्रीय पशु बैल है। ...