Skip to main content

सतीश धवन स्पेस सेंटर और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र

सतीश धवन स्पेस सेंटर


सतीश धवन स्पेस सेंटर को संक्षिप्त में शार सेंटर भी कहा जाता है। दरअसल वर्ष 2002 में श्रीहरिकोटा हाई एल्टीट्यूड रेंज यानी SHAR का नाम बदलकर  सतीश धवन स्पेस सेंटर किया गया।
यह चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में श्रीहरिकोटा द्वीप में स्थापित , इसरो का एक प्रमुख प्रमोशन केंद्र है। इस केंद्र में प्रमोचन राकेट कार्यक्रम के लिए अपेक्षित ठोस प्रणोदकों का उत्पादन तथा बृहद प्रणोदक चरणों की भूमि पर जांच करने के लिए स्थैतिक जांच एवं मूल्यांकन कांप्लेक्स नामक सुविधाएं विद्यमान है।
यहां पर जीएसएलबी के लिए प्रमोचन सुविधाओं के संवर्धन का कार्य शुरू किया गया है।
शार केंद्र के इसरो रेंज कांप्लेक्स में श्रीहरिकोटा के अलावा बालासोर और थुम्बा स्थित  प्रमोचन रेंज में शामिल है।


विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र


विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरूवनंतपुरम के थुम्बा में स्थित है। इस अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से स्वदेशी राकेट, प्रमोचक राकेट और संबंध प्रौद्योगिकियों के विकास में तकनीकी विशेषता अर्जित की गई।
 यह अंतरिक्ष केंद्र विमानन , मिशन गतिकी,ठोस नोदन प्रणोदक तथा रसायन, द्रव यांत्रिकी प्रणालियों  और कंप्यूटर तथा आंकड़ा संसाधन के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास कार्य कर रहा है।
इस केंद्र में स्थापित अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य करती है।
ASLV, PSLV और GSLV परियोजनाओं के लिए यह एक अग्रणी केंद्र है तथा इस केंद्र में तिरुवनंतपुरम के निकट वालिया माला में प्रमोचक राकेट  विकास के लिए सुविधाएं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु

दुनिया का हर देश अपना एक राष्ट्रीय प्रतीक निर्धारित किया रहता है। अरे ! देश को छोड़िए उसका हर राज्य अपना राजकीय प्रतीक निर्धारित किया होता है।  वह प्रतीक , जो  राष्ट्र और उसके राज्यों द्वारा अपनाया जाता है उसकी उस राज्य में विशेष विशेषता होती है। जैसे ; ऑस्ट्रेलिया , कंगारू को अपने देश के राष्ट्रीय पशु के रूप में अपनाया है। क्यों अपनाया है ? कुछ तो विशेषता होगी कंगारू में ?  जी हां ! कंगारू एक विशेष स्तनधारी जीव है जो अन्य स्तनधारियों से बिल्कुल अलग है और यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक पाया जाता है। इसी तरह हर प्रतीक का उस राज्य में विशेष महत्व होता है। इस article में हम “ विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु ” की एक सामान्य जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। ✓ भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। ✓ आस्ट्रैलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है। ✓ न्यूजीलैण्ड का राष्ट्रीय पशु किवी है। ✓ जापान का राष्ट्रीय पशु आइबिस है। ✓ यूके का राष्ट्रीय पशु राबिन रेडब्रेस्ट है। ✓ कनाडा का राष्ट्रीय पशु गंजा ईगल है। ✓ नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है। ✓ स्पेन का राष्ट्रीय पशु बैल है। ...