Skip to main content

समस्या का सामना

यह सच है कि  मुश्किलें ही हमें अवसर प्रदान करती है। हम में से कुछ ही ऐसे लोग होंगे जो इसका अर्थ समझते हैं क्योंकि अधिकांश लोग मुश्किल समय में अपने भाग्य को कोसते हैं या नुकसान होने पर रोना रोते हैं, जबकि ऐसे समय में हमें इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए।

छात्रों के लिए परीक्षा , एक सबसे कठिन चुनौती होती है । परंतु जीवन में सफल होने की दिशा में यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है । परीक्षाएं वास्तव में हमारे मुश्किल समय का परीक्षण होती हैं और यदि हम अपने जीवन की समस्याओं का रोना रोकर समय बर्बाद करने के बजाए एक व्यवस्थित योजना के साथ उनका सामना करें तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

 तो आइए हम एक साधारण कहानी की मदद से इस बात को समझने की कोशिश करते हैं।

एक बार की बात है, एक छोटी सी लड़की जो अपने जीवन से बहुत दुखी थी, अपने पिता से कहा “मैं अपने जीवन में अब और संघर्ष नहीं करना चाहती। ऐसा लगता है कि एक समस्या हल नहीं हुई और दूसरी  शुरू हो गई।” उसके पिता जो एक शेफ थे, उसे रसोई में ले गए। उन्होंने पानी से भरे तीन बर्तन तेज आंच पर गर्म करने के लिए रख दिये। जब तीनों बर्तनों में पानी उबलने लगा तो उन्होंने एक बर्तन में आलू , दूसरे बर्तन में अंडे और तीसरे बर्तन में पिसे हुवे काफी के बिंस डालें। फिर अपनी बेटी से एक भी शब्द कहे बिना बैठ गए और उबलने का इंतजार करने लगे।

बेटी इन सब चीजों को आश्चर्य और बेसब्री से देख रही थी। 20 मिनट के बाद पिता ने बर्नर बन्द कर दिया । उन्होंने तीनों बर्तनों की सामग्री निकाली और तीन अलग-अलग कटोरे में रख दिया । फिर उन्होंने काफी बाहर निकाली और एक कप में डाल दी। उसकी ओर मुड़ कर पूछा बेटी ! तुमने क्या देखा ? उसने जल्दी से उत्तर दिया आलू , अंडे और काफी। इसके बाद पिता ने लड़की से सभी तीनों को देखकर अपनी राय देने को कहा। उसने देखा कि आलू नरम थे, अंडे पूरे उबल चुके थे और अंत में काफी बीन्स की खुशबू से उसके चेहरे पर एक मुस्कान दौड़ गई।

लड़की ने पूछा पिताजी इसका क्या मतलब है ? फिर पिता ने समझाया आलू ,  अंडे और कॉफी बींस प्रत्येक को समान विपरीत परिस्थिति अर्थात उबलते पानी का सामना करना पड़ा। परंतु प्रत्येक की प्रतिक्रिया अलग अलग थी । आलू मजबूत और कठोर था , लेकिन उबलते पानी में , वह नरम और कमजोर हो गया । अंडा, उबलते पानी में डाले जाने से पहले तक अपनी तरल की आंतरिक सुरक्षा करने वाले पतले बाहरी कवच के साथ नाजुक था । फिर अंडे का भीतरी भाग कठोर हो गया। हालांकि पीसे हुए काफी बीन्स अद्वितीय थे। वे उबलते हुवे पानी के संपर्क में आने के बाद उन्होंने पानी ही बदल दिया और कुछ नया बना दिया।

इससे यह स्पष्ट है कि हम सभी समस्याओं पर अलग अलग तरीके से प्रतिक्रिया करते हैं । लेकिन जो व्यक्ति दिए गए संसाधनों का सबसे बेहतर उपयोग करता है अंत में वही सबसे अधिक लाभ प्राप्त करता है ।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...