Skip to main content

नासा का पार्कर सोलर प्रोब मिशन ( Parker solar probe mission )

पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के रहस्य को खोजने के लिए भेजा गया नासा का एक यान है। 12 अगस्त 2018 को सूर्य की परतों में छिपे रहस्यों को खोजने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पार्कर सोलर प्रोब अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गया।
यह मिशन सूर्य के करोना तथा सौर विंड के रहस्य को जाने के लिए प्रक्षेपित किया गया है।
पार्कर सोलर प्रोंब को डेल्टा - 4 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया है।

इस यान को वर्ष 2015 में प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रखा गया था किंतु कई तकनीकी समस्याओं के कारण इसे तीन वर्ष की देरी से सूर्य की यात्रा पर भेजा गया।
पार्कर सोलर प्रोब नामकरण अमेरिकी भौतिकशास्त्री यूजीन न्यूमैन पार्कर के नाम पर किया गया है।
यूजीन न्यूमैन पार्कर ने तारों द्वारा ऊर्जा संचालित करने की अवधारणा पेश की थी।
नासा द्वारा पहली बार किसी मिशन का नामकरण किसी जीवित व्यक्ति के नाम पर रखा गया है।



पार्कर सोलर प्रोब मिशन का लक्ष्य है....

✓ उस ऊर्जा के प्रवाह का पता लगाना जो करोना को गर्मी प्रदान करता है।

✓ सूर्य के निकट धुंधली प्लाज्मा और सोलर विंड बनने तथा उसके प्रभाव का पता लगाना।

✓ सूर्य के उर्जाशील particles को गति व संचार प्रदान करने वाली प्रवृति का पहचान करना।

✓ सोलर विंड के स्रोतों पर चुंबकीय क्षेत्र की संरचना और गतिशीलता को निर्धारित करना।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

जेट-प्रवाह ( Jet Streams ) क्या है

जेट-प्रवाह अथवा जेट धारायें  का अंग्रेजी रूपान्तरण जेट स्ट्रीम ( Jet Streams )   कहलाता हैं। मुख्य रूप से  क्षोभमण्डल ( Troposphere ) के ऊपरी परत यानि समतापमण्डल ( Stratosphere ) में बहुत ही तीब्र गति से चलने  वाली नलिकाकार, संकरी पवन- प्रवाह अथवा वायु  प्रणाली को जेट-प्रवाह कहते हैं। चूकि विमानों के उड़ान में यह मण्डल सहायक होता  है , इसलिए इसका नाम Jet Streams  दिया गया है |    ➽     ये जेट-प्रवाह चक्रवातों ( Cyclones )  ,  प्रतिचक्रवातों ( Anticyclones ) , तुफानों ( Storms ) , वायुमण्डलीय विक्षोभों ( Atmospheric disturbances )  और वर्षा उत्पन करने में सहायक होती हैं। यानि ये हवायें धरातलीय मौसम को प्रभावित करती हैं |    ➽     ये हवायें सामान्यतः  पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती हैं और यह  ऊपरी वायुमंडल में ये  7  से 12 किमी की ऊच्चाई पर होती हैं। ( नोट - अलग अलग किताबों में यह डाटा अलग अलग दिया गया है | )   ...

ये हैं G8 के सदस्य देश

G8  के सदस्य देशों को इस ट्रिक के माध्यम से याद कर सकते हे। " जीजा कई बार फ्रांस आए " जी ( जर्मनी) जा ( जापान ) क ( कनाडा ) ई ( इटली ) बा (ब्रिटेन ) र ( रूस ) फ्रांस और आऐ से आस्ट्रैलिया