Skip to main content

विनोबा भावे : एक महान दार्शनिक और समाज सुधारक


एक कहावत है “ कुछ महान पैदा होते हैं , कुछ महानता प्राप्त करते हैं और कुछ पर महानता थोपी जाती है।” विनोबा भावे उन महान विभूतियों में से थे जिन्होंने अपने कर्मों से महानता  अर्जित की। वे एक महान दार्शनिक, संत , समाज सुधारक या यूं कहे तो एक युग-निर्माता थे ।



विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 को महाराष्ट्र के कोलाबा जिले के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका वास्तविक नाम विनायक नरहरी भावे था। महात्मा गांधी जी स्नेहवश उन्हें विनोबा पुकारते थे। फिर ये विनोबा भावे नाम से ही विख्यात हुवे।  इनके पिता का नाम नरहरी शंभू राव भावे था और माता का नाम रुकमणी देवी था।

महात्मा गांधी जी से भेंट :




ऐसा कहा जाता है कि विनायक जी प्रारंभ में हिमालय में जाकर शरण लेकर आध्यात्मिक जीवन जीना चाहते थे , परंतु ऐसा हो नहीं पाया।
 विनायक जी , गांधी जी के लेख और भाषण हमेशा पढ़ते रहते थे । उनके अन्तर्मन में कुछ प्रश्न उभर रहे थे जिसे उन्होंने एक पत्र गांधी जी को लिखकर भेजा , जिसका उत्तर भी जल्दी ही आ गया। इसके बाद इनके बीच कई बार पत्राचार हुआ और फिर  दिन महात्मा गांधी जी ने उन्हें मिलने का सुझाव दिया।

7 जून 1916 को विनायक और महात्मा गांधी जी की भेंट हुई। विनोबा भावे ने स्वयं महात्मा गांधी से अपनी भेंट का स्मरण करते हुए कहा था “ विधाता मुझे गांधी जी के पास ले गया। मैंने उनमें हिमालय की शांति के साथ क्रांति की आग भी पाई । मैंने अपने आप से कहा कि मेरी दोनों कामनाएं पूरी हो गई। ”

स्वतंत्रता के पहले विनोबा भावे , महात्मा गांधी जी की रचनात्मक  कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे थे। चुकि महात्मा गांधी का अधिकांश समय स्वतंत्रता आंदोलन में लगने लगा । जिसके कारण गांधी जी द्वारा स्थापित आश्रम तथा उनकी रचनात्मक कार्यों का उत्तरदायित्व विनोबा भावे जी पर आ पड़ा। विनोबा भावे ने इन कार्यक्रमों को पूरा करने में अपने दृढ़ लगन और सूझबूझ का परिचय दिया।

विनोबा भावे भूदान आंदोलन के प्रणेता के रूप में :




सन 1951 ई. में बिनोवा जी ने साम्यवादी आदिवासियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने के लिए तेलंगाना की पदयात्रा की। 18 अप्रैल 1951 को संध्या काल में वे पोचमपल्ली पहुंचे। उसी समय एक बूढ़ा हरिजन उनके पास आया और उनसे हाथ जोड़कर कहा कि अमीरों के पास हजारों एकड़ की भूमि है और गरीबों के पास तनिक भी नहीं है। ऐसी ऐसी स्थिति में व्यवस्था किस प्रकार चल सकती है ?
विनोबाजी उसके विचारों से बहुत अधिक प्रभावित हुए और उससे पूछा कि तुम्हें अपने जीवन यापन के लिए कितनी भूमि चाहिए ? वृद्ध व्यक्ति का उत्तर था - “ 8 एकड़ ” ।
उसके तत्काल बाद विनोबा जी ने वहां एकत्रित लोगों से पूछा, तुममें से कौन इनको भूमि दान दे सकता है ?
एक संभ्रांत नागरिक ने इस पर अपनी सहमति दी और यहीं से विनोबा भावे जी के भूदान आंदोलन का श्रीगणेश हुआ।
विनोबा भावे जी ने 36000 मील की पदयात्रा करके लगभग 4400000 एकड़ भूमि एकत्रित की और उसे भूमि हिनों में वितरित करने का प्रयास किया।

विनोबा जी के अंतिम क्षण :

विनोबा जी “ सादा जीवन और उच्च विचारों ” के हिमायती थे । निरंतर कार्य में रत रहने के कारण उनका स्वास्थ्य गिरता गया और  अस्वस्थ रहने लगे।
 5 नवंबर 1980 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 8 नवंबर 1982 को रात्रि 8: 00 बजे से उन्होंने अन्न ,  जल और औषधि लेना छोड़ दिया ।
 इस महान संत ने अपना पार्थिव शरीर छोड़ने के लिए जिस विधि को अपनाया , वह अपने आप में अनोखी थी । देश और विदेश की महान विभूतियों और प्रधानमंत्री के आग्रह के पश्चात भी उन्होंने अन्न - जल ग्रहण नहीं किया और निरंतर राम हरि का जाप करते रहे ।
15 नवंबर 1982 को विनोबा भावे ने धनतेरस के दिन इस संसार को अलविदा कह दिया।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु

दुनिया का हर देश अपना एक राष्ट्रीय प्रतीक निर्धारित किया रहता है। अरे ! देश को छोड़िए उसका हर राज्य अपना राजकीय प्रतीक निर्धारित किया होता है।  वह प्रतीक , जो  राष्ट्र और उसके राज्यों द्वारा अपनाया जाता है उसकी उस राज्य में विशेष विशेषता होती है। जैसे ; ऑस्ट्रेलिया , कंगारू को अपने देश के राष्ट्रीय पशु के रूप में अपनाया है। क्यों अपनाया है ? कुछ तो विशेषता होगी कंगारू में ?  जी हां ! कंगारू एक विशेष स्तनधारी जीव है जो अन्य स्तनधारियों से बिल्कुल अलग है और यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक पाया जाता है। इसी तरह हर प्रतीक का उस राज्य में विशेष महत्व होता है। इस article में हम “ विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पशु ” की एक सामान्य जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। ✓ भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। ✓ आस्ट्रैलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है। ✓ न्यूजीलैण्ड का राष्ट्रीय पशु किवी है। ✓ जापान का राष्ट्रीय पशु आइबिस है। ✓ यूके का राष्ट्रीय पशु राबिन रेडब्रेस्ट है। ✓ कनाडा का राष्ट्रीय पशु गंजा ईगल है। ✓ नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है। ✓ स्पेन का राष्ट्रीय पशु बैल है। ...