Skip to main content

सॉफ्टवेयर जो बनाए आपको स्मार्ट प्रोफेशनल

ऑफिस में प्रोफेशनल्स को कई तरह के कार्य करने होते हैं । कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ मानसिक तौर पर भी तैयार रहना होता है। प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए   ऐप्स और सॉफ्टवेयर ऐसी हथियार होते हैं जो आपकी बहुत मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले कुछ सॉफ्टवेयर के बारे में.....

Lucidchart :



जिस तरह एक पिक्चर हजार शब्दों को बयां कर देता है । उसी तरह चार्ट, आइडियाज को प्रस्तुत करने का एक बेहतरीन साधन होता है । अगर ऑफिस में प्रेजेंटेशन या फिर चार्ट के जरिए किसी चीज को प्रस्तुत करना  हो , तो इसकी मदद से बेहतरीन फ्लो चार्ट बना सकते हैं । इसके साथ अच्छी बात यह है कि आप आसानी से चार्ट के साथ टेक्स्ट, फोटो आदि को जोड़ सकते हैं।


 इसके अलावा यहां पर लाइब्रेरी में तमाम तरह के चार्ट टेंपलेट्स मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल भी आप चार्ट के साथ कर सकते हैं । यह आपके डाटा यानी आइडियाज को ऑटोमेटिकली चार्ट में बदल देता है। यह वेब के साथ साथ एंड्रॉयड और आईओएस को भी सपोर्ट करता है।

Rescue Time :



यह प्रोडक्टिविटी को ट्रैक करने का एक टूल है । इसके साथ ही,  यह आपको तेजी से कार्य को पूरा करने में मदद करता है ।

आप किस वेबसाइट या ऐप्स आदि पर कितना समय खर्च करते हैं , यह उसे एनालाइज कर बताता है कि उस दिन आप कितने प्रोडक्टिव रहे।

Scanbot :



ऑफिस वर्क के दौरान आपको कई बार डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने की जरूरत पड़ती होगी । यह एक बेहतरीन स्कैनिंग टूल है। इसका इस्तेमाल फोन और टैबलेट के साथ किया जा सकता है। लेकिन ब्राउजर या फिर डेस्कटॉप और लैपटॉप को सपोर्ट नहीं करता है । फोन में इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद जब डॉक्यूमेंट को स्कैन करने की जरूरत पड़े तो फिर स्कैन बोल्ट को ओपन कर कैमरा को डॉक्यूमेंट पर फोकस करें । यह काफी साफ स्कैन करता है।

 अगर आप स्कैन डॉक्यूमेंट के साथ टेक्स्ट या फिर उस पर कुछ और टिप्पणियां जोड़ना चाहते हैं तो ये भी यह कर सकते हैं।
 इसके अलावा इसमें क्यू आर कोड स्कैनिंग , बारकोड स्कैनिंग , मल्टीपेज स्कैन , ऑटोमेटिक अपलोड , ओसीआर टेक्स्ट रिकॉग्निशन जैसे फीचर दिए गए हैं । इसे एंड्रॉयड और आईओएस के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

जेट-प्रवाह ( Jet Streams ) क्या है

जेट-प्रवाह अथवा जेट धारायें  का अंग्रेजी रूपान्तरण जेट स्ट्रीम ( Jet Streams )   कहलाता हैं। मुख्य रूप से  क्षोभमण्डल ( Troposphere ) के ऊपरी परत यानि समतापमण्डल ( Stratosphere ) में बहुत ही तीब्र गति से चलने  वाली नलिकाकार, संकरी पवन- प्रवाह अथवा वायु  प्रणाली को जेट-प्रवाह कहते हैं। चूकि विमानों के उड़ान में यह मण्डल सहायक होता  है , इसलिए इसका नाम Jet Streams  दिया गया है |    ➽     ये जेट-प्रवाह चक्रवातों ( Cyclones )  ,  प्रतिचक्रवातों ( Anticyclones ) , तुफानों ( Storms ) , वायुमण्डलीय विक्षोभों ( Atmospheric disturbances )  और वर्षा उत्पन करने में सहायक होती हैं। यानि ये हवायें धरातलीय मौसम को प्रभावित करती हैं |    ➽     ये हवायें सामान्यतः  पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती हैं और यह  ऊपरी वायुमंडल में ये  7  से 12 किमी की ऊच्चाई पर होती हैं। ( नोट - अलग अलग किताबों में यह डाटा अलग अलग दिया गया है | )   ...

ये हैं G8 के सदस्य देश

G8  के सदस्य देशों को इस ट्रिक के माध्यम से याद कर सकते हे। " जीजा कई बार फ्रांस आए " जी ( जर्मनी) जा ( जापान ) क ( कनाडा ) ई ( इटली ) बा (ब्रिटेन ) र ( रूस ) फ्रांस और आऐ से आस्ट्रैलिया