Skip to main content

कर्मठता का कमाल

दूसरों जैसा बनने के बजाय अपने हुनर को जान - समझकर कर्मठता के साथ उसे लगातार निखारने के प्रयास में जुटे लोग न सिर्फ आत्मविश्वास के साथ कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हैं बल्कि अपनी अलग पहचान भी बनाते हैं।
 क्या आपने जव्वाद पटेल का नाम सुना है ? क्या कहा ? नहीं ! 24 साल के इस हैदराबादी युवक को पिछले दिनों वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी द्वारा यंग इन्नोवेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया । इतना ही नहीं ! उन्हें भारत सरकार के नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च एंड इन्नोवेशन से भी नवाजा गया है । जववाद की रोचक इनोवेशन को देखते हुए उन्हें आमिर खान की मशहूर फिल्म 3 इडियट का सोनम वांगचुक भी कहा जाता है । उनके बचपन का एक किस्सा है कि 12 साल की उम्र में पढ़ाई करते हुए बिजली चली जाती थी । इस परेशानी को देखते हुए उन्होंने उसी उम्र में साइकिल से जेनरेटर बना दिया।

ऐसा नहीं है कि इसमें वह पहली बार में ही कामयाब हो गए।  पांच से छह बार नाकाम रहने के बावजूद अपनी जिद्द से उन्होंने ऐसा कर दिखाया। कमाल यह है कि सूखा ग्रस्त इलाके में पानी की परेशानी दूर करने के लिए उन्होंने मात्र ₹60000 में एक ऐसी मशीन बनाई है जो हवा की नमी से 1 घंटे में 2 लीटर पानी बना लेती है। आज उनके अनगिनत इनोवेशन है , जो पेटेंट भी हो चुके हैं ।
हालांकि मशीनों में दिलचस्पी रखने वाले  अकोला के जाव्वाद को बचपन में इसके कारन उलाहना भी मिलती थी कि पढ़ाई में ध्यान लगाओ नहीं तो इलेक्ट्रीशियन बनकर रह जाओगे।

जीत की जिद्द :

 देश और दुनिया में ऐसे एक नहीं , तमाम उदाहरण आपको मिल जाएंगे , जब संसाधनों की कमी होने के बावजूद अपनी जिद और जज्बे से कोई किशोर या युवा कुछ अलग करके अपनी पहचान बना लेता है। वह संसाधनों की तलाश तो करता है लेकिन इसका रोना कतई नहीं रोता। अपने इनोवेशन के बलबूते वह उपलब्ध संसाधनों को ही बड़े अवसर में तब्दील करने का सतत प्रयास करता है और बार-बार नाकामयाबी के बावजूद 1 दिन उसकी लगन, जीत की इबारत लिखने में कामयाब हो जाती है और फिर यहीं से उसके कैरियर और जीवन का टर्निग प्वाइंट शुरू हो जाती है।

कर्म पर जोर :

गीता का एक मशहूर अंश है, “ कर्मण्येवाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन ” यानी फल की चिंता ना करते हुए इमानदारी से अपना कर्म करते रहना चाहिए।
 इसे आप ने भी सुना होगा या आप से किसी ने कहा होगा। पर क्या आपने कभी गौर किया है ? ऐसा लगभग हर कोई करता है,  इसके बावजूद ज्यादातर लोग इस पर पूरी तरह अमल नहीं कर पाते । वह फल की चिंता पहले करते हैं , पर उस फल तक पहुंचने के लिए जो श्रम और समय जरूरी है, उसी का निवेश उसमें नहीं करते और बाद में अपनी किस्मत को या फिर अपने संसाधन हीनता को कोसते हुए दिन बिताते हैं । यह प्रवृत्ति बहुत आम है ।
इसके बावजूद अगर गौर करें तो पाएंगे कि हमारे बीच ऐसे भी तमाम लोग हैं जो परिणाम की परवाह किए बिना अपने कर्म मे लीन रहते हैं , भले शुरुआती प्रयासों में उन्हें कामयाबी न मिलती हो और लोग उनके असफल प्रयासों को देखकर खिल्ली तक उड़ाते हो , पर अपने प्रयासों में ईमानदार होने के कारण उन्हें न तो हार से हताशा होती है और ना ही दूसरों की प्रतिकूल टिप्पणियों से उनके ऊपर कोई फर्क पड़ता है। इसके विपरीत इन प्रतिकूलताओं के कारण इनका इरादा और मजबूत हो जाता है।

खुद को जाने :

किसी कोर्स को चुनने की बात हो या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात हो ! ज्यादातर किशोर और युवा दुविधा के शिकार होते हैं। दुर्भाग्य से उनमें से तमाम के अभिभावक भी जागरूक ना होने के कारण उनकी कोई खास मदद नहीं कर पाते । इसका नतीजा यह होता है कि कहीं से मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण कुछ किंकर्तव्यविमूढ़ स्थिति में पड़ जाते हैं। या वह दूसरों के नक्शे कदम पर चल पड़ते हैं, बिना जाने समझे वह रास्ता उनके मन के अनुकूल है भी या नहीं । इसका एहसास तब होता है , जब वे उस रास्ते पर लंबा सफर तय कर चुके होते हैं तब उन्हें लगता है कि यह तो उनके मन की राह नहीं है । पर  वह काफी आगे बढ़ गए होते हैं , इसलिए उस वक्त उनके पास कोई विकल्प नहीं होता।

 इस स्थिति से बचने के लिए सबसे जरूरी यह है कि पहले अपने मन को जाने यानी अपने आप को जाने । दूसरों की तरफ देख कर उनके जैसा बनने की कोशिश भी करने से पहले अपनी पसंद - नापसंद को समझने का प्रयास करें। इसे लेकर दुविधा है तो भी परेशान ना हो। फिर से खुद को जानने की कोशिश करें । हो सकता है कई सारे क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी हो। ऐसे में उन्हें पहली, दूसरी , तीसरी प्राथमिकता के रूप में रखते हुए , उनमें आगे के सफर की संभावना देखें और उसी के मुताबिक कदम आगे बढ़ाए।  इन प्रयासों से भी सही राह ना समझ में आए तो ऑनलाइन , ऑफलाइन , फोन आदि के जरिए किसी सक्षम काउंसलर की मदद लेने में कतई संकोच न करें।

इन बातों को न करें नजरअंदाज :

➥ आधी अधूरी तैयारी या प्रयास करने के बजाय अपनी पसंद को जानकर ही कदम आगे बढ़ाएं।

➥ रुचि का क्षेत्र होने पर ही आपका मन उस में रमेगा और आप जज्बे के साथ दमदार प्रयास कर सकेंगे।

➥ एक बार प्रयास शुरू कर देने के बाद कर्मठता के साथ आगे बढ़े , लापरवाही कतई ना करें।

➥ मन की दिशा में ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे तो कामयाबी सदा आपके कदम चूमती जाएगी।


Credit :  अरुण श्रीवास्तव , दैनिक जागरण अखबार

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...