Skip to main content

भारतीय संविधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

“भारतीय संविधान सभा से बहुत सारे प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहां पर भारतीय संविधान सभा से संबंधित उन्हीं तथ्यों को रखा जा रहा है जो सामान्य जानकारी और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।”



➥ भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सबसे पहले स्वराज पार्टी ने सन 1924 में प्रस्तुत किया था।

➥ भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई , 1946 में किया गया था।

➥ 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई। इस बैठक के दौरान सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थाई अध्यक्ष चुना गया।

➥ मुस्लिम लीग ने 9 दिसंबर 1946 को हुई पहली बैठक का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा की मांग की।

➥ हैदराबाद एक ऐसी देशी रियासत थी जिनके प्रतिनिधि इस संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे।

➥ प्रांतों को या देसी रियासतों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में संविधान सभा में प्रतिनिधित्व दिया गया था।
प्रांतों का प्रतिनिधित्व  मुख्य तीन समुदायों की जनसंख्या के आधार पर विभाजित किया गया था , यही समुदाय थे - मुस्लिम , सिक्ख और सामान्य।

➥ संविधान सभा में ब्रिटिश प्रांतों के इन 296 प्रतिनिधियों का विभाजन सांप्रदायिक आधार पर किया गया जिसमें 213 सामान्य , 79 मुसलमान और 4 सिख थे।

➥ संविधान सभा में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 थी।

➥ संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 15 थी।

➥ 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सपना के स्थाई अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

➥ 22 जनवरी 1947 को उद्देश्य प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान सभा ने संविधान निर्माण हेतु अनेक समितियां नियुक्त की। इनमें प्रमुख थे वार्ता समिति, संघ संविधान समिति , प्रांतीय संविधान समिति , संघ शक्ति समिति,  प्रारूप समिति आदि।

➥ देश का विभाजन के बाद संविधान सभा का पुनर्गठन 31 अक्टूबर 1947 को किया गया।

➥ संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन लगे।

➥ संविधान को जब 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था उस समय इसमें कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और  8  अनुसूचियां थी

➥ वर्तमान में संविधान में 22 भाग , 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं।

➥ संविधान के कुल अनुच्छेदों में से 15 अनुच्छेद को 26 नवंबर , 1949 को लागू कर दिया गया,  जबकि शेष अनुच्छेदों को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

➥ संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई।

➥ संविधान सभा की अंतिम बैठक में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।


उपर्युक्त तथ्यों को त्रुटि रहित करने का प्रयास किया गया है फिर भी यदि कोई त्रुटि रहती है तो इसके लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...