Skip to main content

करेण्ट अफेयर नवंबर 2018

राष्ट्रीय परिदृश्य

√  1 नवंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उड़ीसा के झारसुगुड़ा हवाई अड्डे का नाम बदलकर उड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साई के नाम पर “ वीर सुरेंद्र साई हवाई अड्डा, झारसुगुड़ा ” करने की मंजूरी प्रदान की गई।

✓  1 नवंबर 2018 को केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा चार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों - अजय रस्तोगी , हेमंत गुप्ता, सुभाष रेड्डी और एम . आर . शाह को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

✓ 4 नवंबर 2018 को दिल्ली के वजीराबाद में यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया गया। यह ब्रिज एशिया का सबसे ऊंचे खंभे वाला पुल है, जिसकी ऊंचाई 154 मीटर है।

✓  5 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवनिर्मित इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कर दिया गया।

✓  12 नवंबर 2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी पर बना देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया।

✓  13 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की मंजूरी प्रदान की।

✓  19 नवंबर 2018 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने एयर सेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्नत संस्करण जारी किया।

✓  20 से 28 नवंबर 2018 तक गोवा के पणजी में 49 वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ( IFFI 2018 ) का आयोजन किया गया।
इस महोत्सव में इजराइली फिल्मकार डेन वालमैन को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक सलीम खान को उनके जीवन पर्यंत योगदान के लिए IFFI 2018 का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

✓  26 नवंबर 2018 को ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर  में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए और वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए “ सर्वजनिक साइकिल साझाकरण प्रणाली ” की शुरुआत की।
इस सार्वजनिक साइकिल साझाकरण प्रणाली का नाम “ Mo cycle प्रणाली ” नाम रखा गया है।


✓  28 नवंबर 2018 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने “ आपात प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली यानी Emergency Response And Support System ( ERSS ) ” की शुरुआत की।
इस प्रकार हिमाचल प्रदेश ERSS को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।




Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

जेट-प्रवाह ( Jet Streams ) क्या है

जेट-प्रवाह अथवा जेट धारायें  का अंग्रेजी रूपान्तरण जेट स्ट्रीम ( Jet Streams )   कहलाता हैं। मुख्य रूप से  क्षोभमण्डल ( Troposphere ) के ऊपरी परत यानि समतापमण्डल ( Stratosphere ) में बहुत ही तीब्र गति से चलने  वाली नलिकाकार, संकरी पवन- प्रवाह अथवा वायु  प्रणाली को जेट-प्रवाह कहते हैं। चूकि विमानों के उड़ान में यह मण्डल सहायक होता  है , इसलिए इसका नाम Jet Streams  दिया गया है |    ➽     ये जेट-प्रवाह चक्रवातों ( Cyclones )  ,  प्रतिचक्रवातों ( Anticyclones ) , तुफानों ( Storms ) , वायुमण्डलीय विक्षोभों ( Atmospheric disturbances )  और वर्षा उत्पन करने में सहायक होती हैं। यानि ये हवायें धरातलीय मौसम को प्रभावित करती हैं |    ➽     ये हवायें सामान्यतः  पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती हैं और यह  ऊपरी वायुमंडल में ये  7  से 12 किमी की ऊच्चाई पर होती हैं। ( नोट - अलग अलग किताबों में यह डाटा अलग अलग दिया गया है | )   ...

ये हैं G8 के सदस्य देश

G8  के सदस्य देशों को इस ट्रिक के माध्यम से याद कर सकते हे। " जीजा कई बार फ्रांस आए " जी ( जर्मनी) जा ( जापान ) क ( कनाडा ) ई ( इटली ) बा (ब्रिटेन ) र ( रूस ) फ्रांस और आऐ से आस्ट्रैलिया