Skip to main content

जिम योंग किम छोड़ेंगे विश्व बैंक के प्रेसिडेंट का पद

विश्व बैंक के वर्तमान प्रेसिडेंट जिम योंग किम ने घोषणा की है कि वह इस संस्था के प्रमुख पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इन्होंने 2022 में अपने कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस पद को छोड़ने का फैसला किया है ।
जिम योंग किम ने सोमवार को अपने इसे फैसले का एलान करते हुए ट्विटर पर कहा कि इस बेहतरीन संस्था के समर्पित स्टाफ का नेतृत्व करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात रही।
59 वर्षीय किम 1 फरवरी को अपना यह पद छोड़ रहे हैं । अब वह निजी कंपनी से जुड़ेंगे और विकासशील देशों के बुनियादी ढांचागत निवेश पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
विश्व बैंक की सीईओ क्रिस्टालिना जार्जीवा इस पद पर अंतरिम प्रेसिडेंट के रूप में बनी रहेंगी जब तक इस पद के लिए नई नियुक्ति नहीं हो जाती है।
बैंक के सबसे बड़े शेयर धारक होने की वजह से अमेरिका परंपरा के अनुरूप बैंक के प्रमुख की नियुक्ति करता है , जबकि यूरोपीय देश अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख का चुनाव करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

जेट-प्रवाह ( Jet Streams ) क्या है

जेट-प्रवाह अथवा जेट धारायें  का अंग्रेजी रूपान्तरण जेट स्ट्रीम ( Jet Streams )   कहलाता हैं। मुख्य रूप से  क्षोभमण्डल ( Troposphere ) के ऊपरी परत यानि समतापमण्डल ( Stratosphere ) में बहुत ही तीब्र गति से चलने  वाली नलिकाकार, संकरी पवन- प्रवाह अथवा वायु  प्रणाली को जेट-प्रवाह कहते हैं। चूकि विमानों के उड़ान में यह मण्डल सहायक होता  है , इसलिए इसका नाम Jet Streams  दिया गया है |    ➽     ये जेट-प्रवाह चक्रवातों ( Cyclones )  ,  प्रतिचक्रवातों ( Anticyclones ) , तुफानों ( Storms ) , वायुमण्डलीय विक्षोभों ( Atmospheric disturbances )  और वर्षा उत्पन करने में सहायक होती हैं। यानि ये हवायें धरातलीय मौसम को प्रभावित करती हैं |    ➽     ये हवायें सामान्यतः  पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती हैं और यह  ऊपरी वायुमंडल में ये  7  से 12 किमी की ऊच्चाई पर होती हैं। ( नोट - अलग अलग किताबों में यह डाटा अलग अलग दिया गया है | )   ...

ये हैं G8 के सदस्य देश

G8  के सदस्य देशों को इस ट्रिक के माध्यम से याद कर सकते हे। " जीजा कई बार फ्रांस आए " जी ( जर्मनी) जा ( जापान ) क ( कनाडा ) ई ( इटली ) बा (ब्रिटेन ) र ( रूस ) फ्रांस और आऐ से आस्ट्रैलिया