Skip to main content

रजनीकांत जी को मिलेगा 2019 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार


   70 वर्षीय दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को 2019 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। रजनीकांत जी को 2019 के लिए 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 3 मई को दिया जाएगा। इसकी घोषणा भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी ने की। यह पुरस्कार मिलने पर रजनीकांत जी ने खुशी जताई है और कहा “ यह पुरस्कार मेरे दोस्त व बस ड्राइवर राजबहादुर , गुरु स्वर्गीय बालाचंदर को समर्पित करता हूं जिसकी वजह से रजनीकांत बना । मेरे भाई सत्यनारायण राव और उन सभी को भी यह पुरस्कार समर्पित करता हूं  जिन्होंने मेरी पूरी अभिनय यात्रा में मेंरा साथ दिया है। मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं। "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को अपने बधाई संदेश में कहा,  बहुत खुशी की बात है थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा । वह कई पीढ़ियों में लोकप्रिय रहे हैं और उनके अच्छे काम की एक लंबी सूची है ।  जवाब देते हुए रजनीकांत ने कहा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हैं दिल से आपका धन्यवाद करता हूं।
पुरस्कार की घोषणा के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने  फोन कर थलाइवा को बधाई दी । वही द्रमुक नेता स्टालिन ने कहा , हालांकि देर से मिला लेकिन इसका स्वागत करते हैं । कमल हासन ने कहा कि यह श्रेष्ठ पुरस्कार रजनीकांत जैसे कलाकार के लिए उपयुक्त है।

अमिताभ बच्चन , विनोद खन्ना , प्राण , शशि कपूर , मनोज कुमार समेत अब तक 50 लोगों को यह सम्मान मिल चुका है।

Comments

  1. Anonymous4/12/22

    CNC milling and machining is a precision machining process during which excessive tech software program creates components or elements for manufacturing. These components tend to be more accurate and of higher quality than occasion that they} were produced utilizing other manufacturing methods. As a result, CNC machined components are used in industries which depend on absolute accuracy, together with aerospace and firearm manufacturing.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

अपनी दुकान मेडिकल स्टोर का वित्तीय प्रबंधन कैसे करें ?

 इसके लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं: 1. दैनिक आय और खर्च का रिकॉर्ड रखें  हर दिन अपनी मेडिकल स्टोर की कमाई और खर्च को लिखने की आदत डालें। इसके लिए आप एक नोटबुक या मोबाइल ऐप (जैसे MProfit, Cashbook, या Google Sheets) का उपयोग कर सकते हैं। 2. मूल और लाभ को अलग करें सामान खरीदने पर जो पैसा खर्च होता है, उसे अलग से नोट करें। अपने सामान पर लगाए गए मुनाफे (profit) को ट्रैक करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी निजी जरूरतों के लिए स्टोर के पूरे कैश का इस्तेमाल न करें। 3. साप्ताहिक और मासिक समीक्षा करें हर सप्ताह और महीने के अंत में अपनी कमाई और खर्च का आंकलन करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपकी सबसे ज्यादा बिक्री किन चीजों में हो रही है और सबसे ज्यादा खर्च कहां हो रहा है। 4. इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुधारें स्टॉक को समय-समय पर चेक करें। जिन दवाइयों की मांग कम है, उन्हें कम मंगाएं। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों पर ध्यान दें और उन्हें पहले बेचने की कोशिश करें। 5. पर्सनल और बिजनेस फंड्स अलग रखें अपने व्यक्तिगत खर्चों और व्यवसाय के पैसे को अलग-अलग रखें। इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट बनाना फायदेमं...

आलस से निजात कैसे पाएं

आलस से निजात पाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और मानसिकता में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं: 1. लक्ष्य निर्धारित करें छोटे और यथार्थवादी लक्ष्य तय करें। हर दिन के लिए प्राथमिकताएँ तय करें। अपने काम को छोटे हिस्सों में बाँटें, जिससे वे कम भारी लगें। 2. समय प्रबंधन दिनचर्या बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। सबसे कठिन काम पहले करें, ताकि आपकी ऊर्जा सही जगह पर लगे। "Pomodoro Technique" (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। 3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें अच्छी नींद लें (6-8 घंटे)। पौष्टिक भोजन करें और कैफीन या जंक फूड से बचें। नियमित रूप से व्यायाम करें। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और आलस को कम करता है। 4. प्रेरणा और सकारात्मक सोच खुद को अपने लक्ष्य की याद दिलाएं। अपने काम को करने के बाद मिलने वाले परिणामों की कल्पना करें। प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या पॉडकास्ट सुनें। 5. आसपास का माहौल सही करें काम करने की जगह को व्यवस्थित और साफ रखें। अपने चारों ओर ऐसे लोग रखें जो आपको प्रेरित करें। 6. पुरस्कृत करें जब आप कोई काम पूरा करें, तो खुद को किसी ...