Skip to main content

शौक को कैरियर में कैसे बनाएं



1. सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आप किस क्षेत्र में अच्छे हैं। इसके लिए आप अपने लिए वक्त निकालिए और एकांत में बैठिए और अपने आप से पूछिए , विचार कीजिए। विचार कीजिए कि आप खाली वक्त में क्या करते हैं । क्या करने में आपको अच्छा लगता हैं‌। यानी आप की हॉबी क्या है।
 आप अपने बचपन से लेकर अब तक की अपनी जीवन यात्रा को याद करिए। बचपन की कोई आदत जिसे आप करने में अच्छा महसूस करते हो ।

2. अब इस पर विचार कीजिए कि उस हाबी से संबंधित कौन सी सेवाएं या उत्पाद लोगों को दिया जा सकता है। उसके लिए अपने उत्पाद की खासियत के बारे में और टारगेट ऑडियंस के बारे में विचार कीजिए।

3. अब अपनी हॉबीज से संबंधित सेवाएं या उत्पाद को एक्शन में लाने हेतु रणनीति बनाएं। रणनीति का मतलब उन सेवाओं व उत्पादों को विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार करना है । इससे आपको आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी।

4. अपनी प्राथमिकताओं को समझते हुए एक बार में अपनी केवल एक ही हाँबी पर ध्यान दें।

5. अपनी सभी तैयारियों का विश्लेषण/जाँच करें और हार न मानें ।

और एक बात यह कतई आशा न रखें कि आपको काम शुरू करते ही सफलता मिल जाएगी ! धर्य रखें।


धन्यवाद ! 

Comments

Popular posts from this blog

एमडीटी खाओ - कुष्ठ भगाओ

आज हमारे दैनिक समाचार पत्र के साथ-साथ एक सरकारी विज्ञापन का पन्ना भी मिला । जोकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बलिया से संबंधित था । मुझे लगा कि आप लोगों के साथ इसे अपने इस पेज पर साझा करना चाहिए । कुष्ठ रोग क्या है ? • यह एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लैप्री द्वारा फैलता है । • यह वंशानुगत तथा पिछले जन्म के पापों का प्रतिफल नहीं है । • कुष्ठ रोग 98% संक्रमित रोगियों के खांसने व छींकने से निकलने वाले कीटाणुओं के नए व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है । • कुष्ठ रोग मात्र 2% संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क एवं संसर्ग में रहने पर फैलता है। कुष्ठ रोग के लक्षण •  शरीर पर शरीर के रंग से हल्के रंग , लाल रंग अथवा पूर्ण रूप से सुन कोई दाग धब्बा अथवा चकता पाया जाना। •  कोहनी के पीछे अथवा घुटने के पीछे वाली नस का मोटा होना अथवा मोटे होने के साथ-साथ दर्द होना। • हाथों अथवा पैरों की मांसपेशियों में अचानक कमजोरी होना। कुष्ठ रोग का उपचार • कुष्ठ रोग साध्य है , उपचार के बाद पूर्णतया ठीक हो जाता है। अतः कुष्ठ रोग ...

जेट-प्रवाह ( Jet Streams ) क्या है

जेट-प्रवाह अथवा जेट धारायें  का अंग्रेजी रूपान्तरण जेट स्ट्रीम ( Jet Streams )   कहलाता हैं। मुख्य रूप से  क्षोभमण्डल ( Troposphere ) के ऊपरी परत यानि समतापमण्डल ( Stratosphere ) में बहुत ही तीब्र गति से चलने  वाली नलिकाकार, संकरी पवन- प्रवाह अथवा वायु  प्रणाली को जेट-प्रवाह कहते हैं। चूकि विमानों के उड़ान में यह मण्डल सहायक होता  है , इसलिए इसका नाम Jet Streams  दिया गया है |    ➽     ये जेट-प्रवाह चक्रवातों ( Cyclones )  ,  प्रतिचक्रवातों ( Anticyclones ) , तुफानों ( Storms ) , वायुमण्डलीय विक्षोभों ( Atmospheric disturbances )  और वर्षा उत्पन करने में सहायक होती हैं। यानि ये हवायें धरातलीय मौसम को प्रभावित करती हैं |    ➽     ये हवायें सामान्यतः  पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती हैं और यह  ऊपरी वायुमंडल में ये  7  से 12 किमी की ऊच्चाई पर होती हैं। ( नोट - अलग अलग किताबों में यह डाटा अलग अलग दिया गया है | )   ...

ये हैं G8 के सदस्य देश

G8  के सदस्य देशों को इस ट्रिक के माध्यम से याद कर सकते हे। " जीजा कई बार फ्रांस आए " जी ( जर्मनी) जा ( जापान ) क ( कनाडा ) ई ( इटली ) बा (ब्रिटेन ) र ( रूस ) फ्रांस और आऐ से आस्ट्रैलिया